परम सुंदरी की कहानी है फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की कॉपी? फैंस ने तुलना

Khushboo Dogra

Updated Aug 13, 2025, 14:23 IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' का कल ट्रेलर रिलीज हुआ था। कहानी एक दिल्ली के लड़के और साउथ की हसीना की है जो आगे चलकर एक दूजे के प्यार में पड़ जाते हैं। बस फिर ट्रेलर देख फैंस ने फिल्म को चेन्नई एक्सप्रेस की कहानी का रीमेक कह दिया। साल 2013 में रोहित शेट्टी की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा कमाया। अब देखना दिलचस्प होगा की 29 अगस्त को फिल्म 'परम सुंदरी' को दर्शकों से कैसा रीस्पान्स मिलेगा।