Pape Padi Song: रिलीज होते ही छा गया पवन सिंह का नया गाना, क्वीन शालिनी संग बनी जोड़ी

Lalit Kumar

Updated Aug 6, 2025, 15:05 IST

Pape Padi Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना 'पापे पड़ी' रिलीज हो गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस क्वीन शालिनी नजर आ रही हैं। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है। इस गाने को पवन सिंह ने ही गाया है। म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है जबकि बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। गाने को बिभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है। यहां देखिए पवन सिंह के इस गाने का वीडियो...