Palang Sagwan Ke Song: खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का डांस देख झूम उठे फैन्स, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Aug 5, 2025, 19:00 IST

Palang Sagwan Ke Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव के गाने यूट्यूब पर खूब छाए रहते हैं। ऐसे में अब खेसारी लाल यादव की फिल्म 'डोली सजा के रखना' का 'पलंग सागवान के' यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। 'पलंग सागवान के' गाने में खेसारी लाल यादव के साथ आम्रपाली दुबे नजर आ रही हैं। दोनों के डांस मूव्स फैन्स को पसंद आ रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ इंदु सोनाली ने भी अपनी आवाज दी है। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...