Lukkhe: प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज लुक्खे का टीजर रिलीज कर दिया है। वेब सीरीज लुक्खे में एक नौजवान स्पोर्ट्समैन पंजाब की रैप म्यूजिक की खतरनाक और जंगली दुनिया में घुसता है ताकि ड्रग्स के गिरोह की जांच कर सके। लेकिन वहां पहुंचकर वो प्यार, परिवार, गिल्ट और भाईचारे के बीच फंस जाता है। सीरीज का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस सीरीज में टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी और योगराज सिंह ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।