कवि और गीतकार याह्या बूटवाला ने अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 के लेखक सुमित सक्सेना पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया है। अनन्या पांडे ने जो डायलॉग्स बोले है उन्हें सीधे तौर पर उनकी कविता जलियांवाला बाग से लिया गया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए याह्या ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खुद कविता बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं और फिल्म का एक सीन भी है, जिसमें अनन्या लगभग एक जैसी लाइन बोल रही हैं।