OM First Strike Trailer: साउथ फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों ऐसी कई फिल्में बना रही है, जिनमें गरीबों की कहानी दिखाई जाती है, जिन्हें बचाने के लिए एक मसीहा आता है। एक्टर धनुष भी एक ऐसी ही दमदार कहानी लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम ओम फर्स्ट स्ट्राइक है। फिल्म के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही इसका पहला टीजर रिलीज किया है। इस टीजर में धनुष हथियारबंद गुंडों को एक-एक करके मारते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म ओम में धनुष के साथ ममूटी, साई पल्लवी और श्रीलीला जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में दिखेंगे।