Odhaniya Ae Gori Song: डिंपल सिंह के साथ पवन सिंह का गाना हुआ वायरल, देखें वीडियो

Odhaniya Ae Gori Song: भोजपुरी सुपरस्टार और लोकप्रिय सिंगर पवन सिंह का नया गाना 'ओढ़निया ऐ गोरी' रिलीज होने के बाद चर्चा में आ गया है। इस गाने को यूट्यूब पर पवन सिंह के फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में पवन सिंह के साथ डिंपल सिंह नजर आ रही हैं। दोनों के धमाकेदार डांस और रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। पवन सिंह ने शिल्पी राज के साथ मिलकर यह गाना गाया है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं जबकि इसका दमदार म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। यहां देखिए गाने का धांसू वीडियो...

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited