Jhalli Spoiler: निर्वैर हुआ नूर पर नाराज, जमकर हुआ ड्रामा

दंगल टीवी पर आने वाले शोज इन दिनों दर्शकों के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं। इन शोज में दिखाने वाले किरदार लोगों को काफी पसंद आते हैं। अब दंगल टीवी के सुपरहिट शो झल्ली को ही ले लीजिए, जिसमें इन दिनों जमकर ड्रामा दिखाया जा रहा है। अगर बात शो में आने वाले ट्विस्ट की करें तो निर्वैर जल्द ही नूर पर नाराज होता दिखाई देगा। निर्वैर का गुस्सा इस कदर बढ़ जाएगा कि नूर की आंखों से आंसू निकल पड़ेंगे। निर्वैर के इतने नाराज होने से दर्शकों की चांदी हो जाएगी क्योंकि ये ट्विस्ट लोगों को काफी पसंद आएगा।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited