क्या Nick Jonas की जान है खतरे में? सिंगर पर शख्स ने लेजर प्वाइंट से साधा निशाना, वीडियो हुआ वायरल

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। निक के कॉन्सर्ट हाउसफुल रहते हैं। प्राग में निक अपने भाइयों केविन और जो जोनस के साथ कॉन्सर्ट कर रहे थे। उसी दौरान एक शख्स ने निक पर लेजर प्वाइंट से निशाना बनाया। निक ने जैसे ही देखा वो स्टेज से कूदकर भागते नजर आए। निक ने भागते हुए सिक्योरिटी को भी इशारा करते नजर आए। निक का ये वीडियो सोशल मीडिया सोशल पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वायरल वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्या सिंगर को नहीं मिली थी हाई प्रोफाइल सुरक्षा। लोगों ने सिंगर के सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि क्या निक की जान खतरे में है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited