नेहा कक्कड़ ने लिया रिलेशनशिप्स से ब्रेक लेने का फैसला? वायरल हुए सिंगर का पोस्ट

फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह उनका कोई गाना नहीं बल्कि एक पोस्ट है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। नेहा कक्कड़ ने इस पोस्ट में लिखा 'टाइम आ गया है अपनी जिम्मेदारियों, वर्क और रिलेशनशिप्स से ब्रेक लेने का। मुझे नहीं पता कि मैं वापस आऊंगी भी या नहीं। थैंक यू।' इस पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है। नेहा कक्कड़ की इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited