नेहा कक्कड़ अपने मेलबर्न कॉन्सर्ट के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। नेहा कक्कड़ मेलबर्न में आयोजित हुए कॉन्सर्ट में 3 घंटे देरी से पहुंची थीं, जिसे लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।. सिंगर के उस कंपनी के साथ दो शो थे। पहला शो तो सिडनी में थ जहां करीब 1500 से 1800 के बीच लोग पहुंचे थे जो काफी अच्छा गया। अगले दिन कॉन्सर्ट मेलबर्न में था जहां सिर्फ 700 लोग आए थे जिसके चलते नेहा ने पर्फॉर्म करने से मना कर दिया। ऐसे में नेहा शो में तीन घंटे देरी से पहुंची थी। नेहा ने डिमांड की थी वो तब तक स्टेज पर नहीं जाएंगी जब तक स्टेडियम भर नहीं जाता। ऐसे में ऑर्गेनाइजर को 500, 000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर का नुकसान भी हुआ।'