Neha Kakkar ने रोहनप्रीत सिंह संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- सबक मिल गया...
मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर अपने गानों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन हाल ही में नेहा कक्कड़ अपने गाने नहीं बल्कि निजी जिंदगी के लिए चर्चा में आ गई हैं। नेहा कक्कड़ ने अपने एक बयान में 'रिश्तों से ब्रेक' लेने की बात कही थी। इसके बाद से ही अटकलें लगने लगी थीं कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। लेकिन अब इस मामले पर खुद नेहा कक्कड़ ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर कहा है कि मेरे प्यारे पति और परिवार को इन सब में मत घसीटो। नेहा का कहना है कि वह कुछ लोगों से और सिस्टम से निराश हैं, लेकिन परिवार का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
अगली खबर

07:40

05:27

06:55

03:43
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









