Nayak 2 के लिए साथ आएंगे अनिल कपूर-रानी, साउथ अफ्रीका में शादी करना चाहते थे आलिया-रणबीर

बॉलीवुड के गलियारे से कई बड़ी खबरें सुनने को मिल रही हैं। जहां जाह्नवी कपूर ने बताया है कि शिखर पहाड़िया उनके सपोर्ट सिस्टम हैं। जाह्नवी कपूर ने बताया कि शिखर पहाड़िया उनकी जिंदगी में बहुत लंबे वक्त से हैं। वहीं 'नायक 2' के लिए अनिल कपूर और रानी मुखर्जी फिर से साथ आ सकते हैं। बता दें कि अनिल कपूर की 'नायक' ने सिनेमाघरों में धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वहीं अब नीतू कपूर ने बताया है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साउथ अफ्रीका में डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते थे। उन्होंने पूरी प्लानिंग भी कर ली थी।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited