Mangal Lakshmi: टीवी सीरियल 'मंगल लक्ष्मी' में आखिरकार 5 साल लीप के बाद अदित लौट आया है लेकिन विलेन बनकर। खुद नमन शॉ ने टेली टॉक को रिवील कर बताया कि आगे कहानी सीरियल की क्या होगी। सीरियल 'मंगल लक्ष्मी' में अदित एक ग्रुप से जा जुड़ा है जो नकली नोट छापकर सप्लाई कर रहा है। अब मंगल खुद अदित को रंगे हाथ पकड़ पुलिस के हवाले करेगी लेकिन इससे पहले उसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।