सोशल मीडिया पर इन दिनों नगमा मिराजकर और आवेज दरबार के ब्रेकअप की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। हाल ही में नगमा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया, जिसके बाद फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे। इसके अलावा नगमा, अवेज के हालिया बर्थडे बैश में भी नजर नहीं आईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर भी उन्हें विश नहीं किया।