Nadaaniyan Trailer OUT: मोहब्बत में 'नादानियां' करते दिखे खुशी-इब्राहिम, केमेस्ट्री देख फैंस का दिल हुआ खुश
Nadaaniyan Trailer OUT: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म नादानियां का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। इस ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि एक कॉलेज के दो बच्चे पिया और अर्जुन को प्यार हो जाता है। फिर अचानक से एक ट्विस्ट आता है, जिसमें अर्जुन कहता है कि उसने सिर्फ कॉन्ट्रैक्ट कर प्यार का दिखावा किया था। ये बात वो पूरे कॉलेज के सामने बोलता है, जिसके बाद लोग पिया को काफी ज्यादा ट्रोल करते हैं। माता-पिता के समझाने के बाद क्या पिया और अर्जुन फिर एक होंगे? ट्रेलर में सुनील शेट्टी, दिया मिर्जा, महिमा चौधरी और जुगल हंसराज भी नजर आ रहे हैं। नादानियां ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 7 मार्च को रिलीज हो रही है।
अगली खबर

02:20

02:36

03:14

02:47
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









