Munna Bhai MBBS 3: संजय दत्त स्टारर को लेकर Rajkumar Hirani ने किया बड़ा खुलासा, कही ये बात

Lalit Kumar

Updated Dec 31, 2023, 14:57 IST

राजकुमार हिरानी इस समय फिल्म 'डंकी' की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। एक इवेंट के दौरान राजकुमार हिरानी ने 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' की अगली किस्त पर बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि पिछली दोनों फिल्में इतनी अच्छी बन गई है कि मेरे पास इस समय 5 अधूरी स्क्रिप्ट पड़ी हैं। राजकुमार ने यहां तक कहा कि उनकी संजू से बात होती रहती है और वो भी कहते है कि फिल्म बनानी चाहिए। बता दें 'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और इसमें शाहरुख खान लीड रोल में दिखाई दिए हैं।