बॉलीवुड के मशहूर एक्टर फरदीन खान और उनकी पत्नी नताशा की शादी में उथल-पुथल की खबरें अक्सर सुनाई देती हैं। दोनों की शादी बड़ी धूमधाम से हुई थी। लेकिन बीते कुछ वक्त से उनके बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे में फरदीन खान और नताशा अलग-अलग रह रहे हैं। कपल के बीच बढ़ती इन दूरियों को लेकर अब मुमताज ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा कि वे बेशक से अलग रह रहे हैं, लेकिन उनका तलाक अभी नहीं हुआ है। फरदीन खान के बारे में बात करते हुए मुमताज ने कहा कि वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं और मेरे सामने ही उनका जन्म हुआ है। मुमताज ने बताया कि वह नहीं चाहतीं कि फरदीन और नताशा का तलाक हो।