शक्तिमान का रोल निभाने के लिए रणवीर सिंह ने मुकेश खन्ना से मांगी थी इजाजत, पर इस वजह से कर दिया था इनकार

Madhav Sharma

Updated Nov 14, 2024, 16:24 IST

मुकेश खन्ना ने खुलासा किया है कि रणवीर सिंह ने अपकमिंग सीजन में शक्तिमान का रोल प्ले करने के लिए उनसे बात की थी। यहां तक ​​​​कि 2 घंटे तक उन्हें कनवेंस करते रहे थे कि वह इस रोल को अच्छे से निभा सकते हैं। हालांकि मुकेश खन्ना ने इस बात पर जोर दिया कि वह रणवीर सिंह की की बेहतरीन एक्टिंग की सराहना करते हैं, पर वह एक ऐसे एक्टर को इस रोल के लिए ढूंढ रहे हैं जो सच में इस रोल के लिए सही हो। इसलिए उन्होंने रणवीर को मना कर दिया था। अधिक जानने के लिए इस वीडियो पर नजर डालें।