रैपर बादशाह पर दिल हार बैठी हैं Mrunal Thakur, जमाने के सामने उगला सच

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने साउथ में भी धाक जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मृणाल ठाकुर ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन हाल ही में उनका नाम रैपर बादशाह के साथ जुड़ा। दरअसल, मृणाल ठाकुर को कई इवेंट्स पर बादशाह के साथ देखा जा चुका है। ऐसे में उन्हें लेकर ये अफवाह तक उड़ी थी कि वह बादशाह को डेट कर रही हैं। लेकिन जूम टीवी संग बातचीत के दौरान मृणाल ठाकुर ने मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बादशाह को डेट करने की बात को रफा-दफा किया। बता दें कि मृणाल ठाकुर के अलावा बादशाह का नाम पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ भी जुड़ा था। हानिया आमिर और बादशाह की साथ में तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited