एक्टर अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की लीड रोल वाली अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म 'डकैत' का धांसू टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के टीजर में अदिवी शेष के साथ-साथ मृणाल ठाकुर भी धमाल मचाती नजर आ रही हैं। फिल्म 'डकैत' के इस टीजर की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही हैं। टीजर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी खुलासा हो गया है। फिल्म 'डकैत' 25 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।