सीरियल Mr. & Mrs. Parshuram की शूटिंग के दौरान मनाली की खूबसूरत बर्फीली वादियों में एक्टर Neil Bhatt ने अपने अंदाज़ से सभी का दिल जीत लिया। शानदार नज़ारों और बर्फ की सफेद चादरों के बीच Neil ने सेट पर डांस का माहौल बना दिया। शूटिंग के बीच उन्होंने तुझ में रब दिखता है और ये इश्क हाए जैसे लोकप्रिय गानों पर पूरी टीम को थिरकने के लिए प्रेरित किया। इन मज़ेदार पलों ने ठंडे मौसम में भी गर्मजोशी घोल दी और पूरी टीम के लिए यादगार लम्हे बना दिए। देखिए यह प्यारा BTS वीडियो, जिसमें Neil की ऑन-स्क्रीन पत्नी Shalini (Shambhavi Singh) और उनके प्यारे ऑन-स्क्रीन बच्चे भी नज़र आएंगे।