स्पाई के रोल में हिट हुईं मौनी रॉय, सलाकार का ट्रेलर हुआ आउट

Salakaar trailer out: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय की अपकमिंग सीरीज सलाकार का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। इस सीरीज में मौनी रॉय स्पाई का रोल निभाने वाली हैं। सीरीज में मौनी रॉय पाकिस्तान के नापाक इरादों पर पानी फेरने वाली है। ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया है। अब लोग इस सीरीज को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मौनी रॉय की अपकमिंग सीरीज सलाकार 8 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited