Mitti Official Trailer: देशभक्ति के जुनून से भरी सीरीज हो रही है स्ट्रीम, कण-कण से छलक रहा है धरती मां के लिए प्यार

अमेज़न एमएक्स प्लेयर ने अपनी नई ओरिजिनल सीरीज मिट्टी का ट्रेलर जारी किया है, एक दिल को छू लेने वाली कहानी, जो ग्रामीण भारत के लोगों के दिलों में बसी है। मिट्टी शोक, संघर्ष, आत्म-विकास और इंसान के अपनी जन्मभूमि से जुड़े अटूट रिश्ते को गहराई से दिखाती है। इस सजीव और संवेदनशील ड्रामा में ईश्वक सिंह, श्रुति शर्मा, दीक्षा जुनेजा, योगेन्द्र टिकू और अल्का अमीन जैसे प्रतिभाशाली कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस सीरीज में एक लड़के की कहानी है जो अपनी शहर की नौकरी छोड़कर अपने गाँव में खेती करने का फैसला करता है और फिर उसके पास जो परेशानी आती है वह उनसे कुछ ऐसे निकलता है। सीरीज 10 जुलाई को स्ट्रीम हो रही है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited