Bollywood Stars Spotted Today: बॉलीवुड के कई स्टार्स आज पैप्स के कैमरे में कैद हुए। इन स्टार्स के लुक्स को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। श्रीलीला ने एयरपोर्ट पर पापाराज़ी के लिए स्टाइल में पोज दिए। शरवरी वाघ जिम सेशन के बाद फ्रेश लुक में दिखीं। अंजनी धवन ने वर्कआउट के बाद पैप्स संग बात करती नजर आईं। रिद्धि डोगरा के बॉसी लुक ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। फातिमा सना शेख ने पापाराजी संग मस्ती करती दिखीं। मीरा राजपूत की सादगी ने सबका दिल लूट लिया।