टीवी के पॉपुलर सीरियल 'मन्नत: हर खुशी पाने की' में एक बड़ा महाट्विस्ट आने वाला है। विक्रांत को हर जगह मन्नत की झलक दिखने लगी है और उसकी याददाश्त लौटने के संकेत मिल रहे हैं। उधर मन्नत भी धैर्य से मेजबानी रेस्टोरेंट की पूरी जिम्मेदारी छीन लेती है, जबकि समरागी बच्चों की तस्करी का खतरनाक षड्यंत्र रचकर पूरा इल्जाम मन्नत पर डालने की तैयारी करती है। इन सब मुसीबतों के बीच क्या मन्नत खुद को बचा पाएगी या नहीं? वहीं दूसरी ओर विक्रांत की याद्दाश्त वापस लौटेगी या नहीं, ये देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है।