Mannat Update: कलर्स टीवी का सीरियल 'मन्नत: हर खुशी पाने की' में ट्विस्ट और टर्न्स खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। सीरियल के अपकमिंग होली स्पेशल एपिसोड में मन्नत, दुआ और धैर्य एक परिवार की तरह साथ रंगों के इस त्योहार को मनाएंगे। मन्नत और दुआ एक दूजे को रंग लगाएंगी। इसी के साथ धैर्य भी मन्नत को अपने प्यार का रंग लगा देगा। बिना किसी तमाशे के होली पार्टी होगी।