तनाव को कम करने के लिए मंगल ने बनाई बप्पा की प्रतिमा, कपिल की बढ़ी मुश्किलें

Khushboo Dogra

Updated Aug 28, 2025, 14:46 IST

टीवी का चर्चित शो मंगल लक्ष्मी में आए दिन एक से एक ट्विस्ट देखने को मिल रहें हैं। ऐसे में हम आने वाले एपिसोड में इससे कई ज्यादा रोमांचक देखने वालें हैं। एक तरफ जहां बाहर की दुनिया में सभी लोग बप्पा के रंग में रंगें हुए हैं, तो वहीं सीरियल मंगल लक्ष्मी में भी गणेश चतुर्थी की झलक दिखाई दी। जी हां शो के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मंगल अच्छी बहू का फर्ज निभाते हुए अस्पताल में अदित के परिवार की देखरेख करेगी। लेकिन शो में असली महाट्विस्ट तो तब आएगा जब वकील मंगल से कुछ ऐसा कह जाएगा, जिसे सुनकर एक्ट्रेस के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। शो में आगे देखा जाएगा कि इस तनाव भरे माहौल को कम करने के लिए मंगल ने बप्पा की मूर्ती बनाई।