Mangal Lakshmi: लक्ष्मी की बेटी पर मंडराया खतरा, जिया और कृष ने रची खतरनाक साजिश

टीवी के पॉपुलर सीरियल 'मंगल लक्ष्मी' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को इससे बखूबी बांधा हुआ है। वहीं 'मंगल लक्ष्मी' की टीआरपी को भी रास्ते पर लाने के लिए मेकर्स आए दिन एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। सीरियल में जल्द ही एक बड़ा मोड़ आने वाला है। शो में दिखाया जाएगा कि लक्ष्मी की बेटी पर खतरा मंडराएगा। दरअसल, कृष और जिया लक्ष्मी की बेटी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। उनकी ये कोशिश लक्ष्मी की जिंदगी में तूफान खड़ा करने का काम करेगी।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited