Mangal Lakshmi, Lakshmi Ka Safar: करण की जान बचाएगी लक्ष्मी, होगी प्यार की शुरुआत!

टीवी के पॉपुलर शो 'मंगल लक्ष्मी: लक्ष्मी का सफर' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'मंगल लक्ष्मी' में इन दिनों कहानी नया मोड़ ले रही है। शो में लक्ष्मी की जिंदगी में करण आ चुका है, जिसके साथ उसकी नोंक-झोंक चलती ही रहती है। लेकिन दोनों की कहानी एक दिलचस्प मोड़ लेने वाली है। दरअसल, शो में दिखाया जाएगा कि लक्ष्मी करण की जान बचाएगी। इस दौरान दोनों के बीच क्यूट मुमेंट्स भी देखने को मिलेंगे। यहां से दोनों के रिश्ते में भरोसे की शुरुआत होगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि लक्ष्मी और करण की कहानी क्या मोड़ लेती है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited