Main Hoon Song Out: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की नई वॉर ड्रामा बेस्ड मूवी 'बैटल ऑफ गलवान' का दूसरा गाना 'मैं हूं' रिलीज हो गया है। इस गाने में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने को श्रेया घोषाल और अयान लाल ने मिलकर अपनी आवाज दी है। गाना रिलीज होते ही सलमान खान के फैन्स की पहली पसंद बन गया है। गाने के बोल शब्बीर अहमद और अयान लाल ने लिखे हैं। इस मूवी में सलमान खान को एक आर्मी ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...