महाकुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा को फिल्म में काम देने का वादा करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के अनुसार सनोज मिश्रा ने एक छोटे कस्बे की लड़की के साथ कई बार रेप किया है। डायरेक्टर उस लड़की को हीरोइन बनाने की लालच देकर और ब्लैकमेल करके मिलने बुलाते थे। दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी बेल खारिज करते हुए कहा कि मामला गंभीर है और जांच पूरी होने तक उन्हें हिरासत में रखा जाए। इस घटना से फिल्म इंडस्ट्री को भी झटका लगा है।