Main Hoon Reprise: पुराने अवतार में दिखे सलमान खान, ईद पर गाने ने काटा गदर

Abhay

Updated May 28, 2026, 20:17 IST

Main Hoon Reprise: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में सलमान खान ने फिल्म मातृभूमि के गाने का एक टीजर अपने इंस्टाग्राम हैंडल शेयर किया था। अब सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का गाना मैं हूं रिलीज हो गया। फिल्म के गाने में सलमान खान अपने पुराने अवतार में नजर आए। सलमान खान की फिल्म का ये गाना खूब पसंद किया जा रहा है।