Maalik Trailer: अभिनेता राजकुमार राव और अदाकारा मानुषी छिल्लर की नई फिल्म मालिक का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें सौरभ शुक्ला भी अहम किरदार में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म मालिक की कहानी एक सामान्य परिवार में पैदा हुए लड़के की है, जो पावर पाना चाहता है। इसके लिए वो हथियार उठाता है और इलाहबाद का मालिक बन जाता है। क्या इलाहबाद के बाहुबली मालिक की बढ़ती शान को एक्सेप्ट कर पाएंगे? और अगर मालिक के खिलाफ जाने का फैसला करेंगे तो खून की कितनी नदियां बहेंगी, ये फिल्म के दौरान जानने को मिलेगा।