Laughter Chefs 3: भारती-कृष्णा ने सरेआम की जन्नत की टांग खिंचाई, सेट पर मां संग नजर आईं तेजस्वी

ashna malik

Updated Apr 22, 2026, 20:50 IST

'लाफ्टर शेफ्स 3' हर सप्ताह दर्शकों के दिलों-दिमाग को खूब जीतता है। शो पर हर सप्ताह मेहमान आते हैं जो इसमें चार चांद लगाने का काम करते हैं। 'लाफ्टर शेफ्स 3' में ये आने वाला सप्ताह फैमिली वीक होने वाला है। सभी कंटेस्टेंट्स के मम्मी-पापा सेट पर नजर आएंगे। जहां तेजस्वी प्रकाश अपनी मम्मी के साथ सेट पर नजर आईं तो वहीं जन्नत जुबैर ने भी अपनी मम्मी के साथ कदम रखा। 'लाफ्टर शेफ्स 3' के हाल ही में कुछ वीडियोज भी सामने आये हैं, जिसमें कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह जन्नत जुबैर की टांग खींचते नजर आए। वहीं कृष्णा और कश्मीरा ने अपनी मामी के सिलसिले में भी बात की।