Laughter Chefs 3 में अपनी वापसी पर अंकिता लोखंडे सहित इन सितारों ने तोड़ी चुप्पी

टीवी का पॉपुलर शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' छोटे पर्दे पर खूब धूम मचा रहा है। शो की खास बात यह है कि इसमें सभी पुराने सितारे यानी अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, निया शर्मा, अर्जुन बिजलानी और सुदेश लहरी लौट आए हैं। शो में अपनी वापसी पर अब अंकिता लोखंडे सहित बाकी सितारों ने भी चुप्पी तोड़ी है। वहीं करण कुंद्रा ने इस बारे में कहा कि सारे वापस आ गए हैं और इस बार तेजस्वी भी साथ है तो ऐसा लग रहा है कि परिवार पूरा हो चुका है। करण कुंद्रा ने बताया कि तेजस्विनी स्कूल का वो बच्चा है जो बाकी लोगों के टिफिन खा जाता है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited