Laughter Chefs 2 में हुई Jasmin Bhasin की एंट्री, फेमस बॉलीवुड किरदारों में नजर आए स्टार्स
Laughter Chefs 2: टीवी दुनिया का घर-घर मशहूर कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ' सीजन 2 काफी मजेदार दिखाया जा रहा है। दर्शक शो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं तभी रेटिंग आसमान छू रही हैं। इस बीच पेप्स ने शो के सेट पर कलाकारों को फेमस बॉलीवुड किरदारों को रिक्रियेट करते हुए स्पॉट किया। सिर्फ यही नहीं बॉयफ्रेंड अली गोनी को सपोर्ट करने जैस्मिन भसीन भी शो 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आने वाली हैं। इस एपिसोड के लिए एक्ट्रेस 'कभी खुशी कभी गम' की अंजली बनी हैं।
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited













