L2 Empuraan Trailer: आधी रात को रिलीज हुआ मोहनलाल की ‘एल2: एम्पुरान’ का ट्रेलर, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

मोहनलाल की ‘एल2: एम्पुरान’ का ट्रेलर आधी रात को रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में मोहनलाल का दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में मोहनलाल स्टीफन के रोल में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में राजनीतिक दल के भीतर के सत्ता का खेल दिखाया जा रहा है। ट्रेलर में थोड़ा बहुत खून खराबा भी दिखाया गया है। पृथ्वीराज भी ट्रेलर में जायद मसूद के रोल में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। यह फिल्म 27 मार्च को मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited