KSBKBT2 की संध्या ने किया बड़ा खुलासा, काम न मिलने पर देश को कह रही थी अलविदा

Times Now Navbharat Digital

Updated Aug 11, 2025, 13:17 IST

टीवी का चर्चित शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी-2' के काफी एपिशोड आ चुके हैं। इसी के चलते आए दिन शो से जुड़े स्टार्स के इंटरव्यू आते रहते हैं। ऐसे में अभी सीरियल की संध्या का भी इंटरव्यू आया है, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में काफी कुछ बताया है। इंटरव्यू के दौरान श्रृष्टि माहेश्र्वरी काफी एक्साइटिड दिखाई दी हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि 80-90 ऑडिशन देने के बाद भी उन्हें कोई काम नहीं मिला, जिसकी वजह से वो इंडिया छोड़ कर भी जा रही थी। लेकिन इतने में ही उनकी झोली में टीवी पर 8 साल राज करने वाला शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी-2' आ गिरा। इंटरव्यू में आगे बात करते हुए श्रृष्टि माहेश्र्वरी ने एकता कपूर और स्मृति ईरानी की काफी तारीफें की। इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपने पति के भी काफी गुनगान गाएं।