Kuberaa 1st song Poyiraa Mama Out: धनुष की फिल्म कुबेर का पहला गाना हुआ रिलीज, दमदार डांस करते नजर आए एक्टर
Kuberaa 1st song Poyiraa Mama Out: धनुष जल्द ही फिल्म कुबेर में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का नया गाना रिलीज हुआ है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस गाने में एक्टर दमदार डांस करते हुए नजर आ रहा है। धनुष इस गाने में ना केवल डांस कर रहे हैं, बल्कि वह खुद गाना भी गा रहे हैं। शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नागार्जुन और रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाले हैं। धनुष ने कुबेर के पहले गाने को तमिल और तेलुगु वर्जन में गाया हैं, जिसका नाम पोइवा नानबा और पोइरा मामा है। फैंस इन गानों को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कुबेर इस साल 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited













