कियारा आडवाणी ने अपनी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की बेटी के बारे में देर रात एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की। ये पोस्ट हर नई मां के दिल की बात कहती है। वॉर 2 में काम कर रही कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर मां बनने की खुशी और इसके साथ आने वाली मुश्किलों को बताया। उन्होंने अपनी बेटी के साथ बिताए पलों को बहुत खास कहा। आपको बता दें कि कियारा जल्द ही वॉर 2 में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। कियारा आडवाणी की ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी।