बेटी को लेकर अस्पताल से घर पहुंचीं कियारा आडवाणी, साथ दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा

Abhay

Updated Jul 18, 2025, 14:18 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अभी हाल ही में एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी काफी चर्चा में हैं। इसी बीच अब एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कियारा आडवाणी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर के लिए रवाना हो गई हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में कियारा के साथ उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में कियारा आडवाणी की लाडली की झलक देखने को नहीं मिली। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का ये वीडियो।