Khudaya Ishq Teaser: फवाद खान जल्द ही फिल्म अबीर गुलाल से बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्बी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में फवाद खान के साथ-साथ वाणी कपूर भी लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक नया रोमांटिक सिंगल का टीजर रिलीज हुआ है। वाणी कपूर ने हाल ही में खुदाया इश्क का टीजर शेयर किया है। इस टीजर को फैंस का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को विवाद का भी सामने करना पड़ रहा है। बता दें राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की कास्टिंग के कारण महाराष्ट्र में फिल्म की रिलीज का विरोध किया है।