Khole Di Kevadiya Bhail Bhor Song: दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ियों में से एक माना जाता है। ऐसे में अब दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का रोमांटिक भोजपुरी गाना 'खोले दी केवड़िया भईल भोर' यूट्यूब पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की रोमांटिक केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। इस गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक राजेश रजनीश ने दिया है। गाने को कल्पना और रजनीश ने मिलकर गाया है। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...