खेसारी लाल यादव और तनु श्री के 'दरदिया' गाने ने उड़ाया गर्दा, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Jul 30, 2025, 18:43 IST

Daradiya Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इस दौरान उनका एक गाना 'दरदिया' यूट्यूब की दुनिया में बड़ी तेजी से पसंद किया जा रहा है। इस गाने पर 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। यह गाना में खेसारी लाल यादव के साथ तनु श्री नजर आ रही हैं। गाने के बोल सोनू सरगम आरा ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। यह गाना अब लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इस गाने में खेसारी और तनु श्री की जोड़ी फैन्स को काफी पसंद आई है। आइए देखें ये वीडियो...