Khesari Lal Yadav and Parul Yadav's Song: भोजपुरी सिनेमा के टॉप एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव का नया गाना 'पलंग के ड्राईवर' रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव के फैन्स बार-बार सुन रहे हैं। गाने में खेसारी के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस पारुल यादव नजर आ रही हैं। दोनों के डांस मूव्स ने फैन्स को दीवाना बना दिया है। गाने के बोल निक्की निहाल ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस गाने के लिए खेसारी और शिल्पी राज ने आवाज दी है। देखें वीडियो...