Kamar Me Darad Song: कोमल सिंह के साथ फैन्स को पसंद आया खेसारी लाल यादव का गाना, देखें वीडियो

Kamar Me Darad Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव का गाना 'कमर में दरद' बड़ी तेजी से दर्शकों का पसंदीदा बनता जा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ कोमल सिंह नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी इस गाने में फैन्स को खूब पसंद आ रही है। इस गाने के बोल सगीर सनेही और प्रतीक राज ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। यहां देखिए गाने का वीडियो...

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited