Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो ट्रॉफी के लिए नहीं आ रहे Gaurav Khanna? बताई एंट्री की असली वजह

Kavita

Updated May 5, 2026, 20:32 IST

टीवी एक्टर गौरव खन्ना खतरों के खिलाड़ी 15 में एंट्री लेने वाले हैं। शो में आने के लिए गौरव ने पूरी तैयारी कर ली है और अब उन्होंने शो में आने की असली वजह बताई है। खतरों के खिलाड़ी 15 में आने की वजह बताते हुए गौरव खन्ना ने कहा कि वह यहां पर ट्रॉफी के लिए नहीं आ रहे हैं। बल्कि वह शो में अपने डर को हराने आ रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वह चाहते हैं कि रोहित शेट्टी शो में उनके अंदर कमियां निकाले ताकि वह उन कमियों को समय रहते खत्म कर सके।