खतरों के खिलाड़ी 15 की शुरुआत होने वाली है। इस शो में गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट दोनों ही नजर आ रहे हैं, जो बिग बॉस में भी साथ दिखे थे। बिग बॉस में गौरव और फरहाना की बिल्कुल नहीं बनी लेकिन अब खतरों के खिलाड़ी 15 में जाने से पहले फरहाना ने गौरव के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि हम शो में दोस्त और दुश्मन दोनों बन सकते हैं। इतना ही नहीं, फरहाना ने खतरों के खिलाड़ी 15 को हां करने की वजह भी बताई। आइए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या क्या कहा है।