रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 पर लगातार काम चल रहा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नए ट्रेंड ने हलचल मचा रखी है। सेलेब्स के साइन के (K) साथ फोटो क्लिक करवा रहे हैं। दावा है कि इन स्टार्स में ही कुछ खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा बनेंगे। अब गौरव खन्ना ने भी इसी के (K) साइन के साथ अपनी फोटो शेयर कर दी है। दावा है कि गौरव खन्ना खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आ सकते हैं। गौरव बिग बॉस और सेलिब्रिटी लाफ्टर शेफ की ट्रॉफी को अपने नाम कर चुके हैं और अब फैंस चाहते हैं कि गौरव खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी भी लेकर आए। इसी वजह से फैंस काफी खुश हैं। फैंस अब बस मेकर्स और गौरव खन्ना की तरफ से कंफर्मेशन का इंतजार कर रहे हैं।